Edited By Kamini,Updated: 05 Sep, 2025 12:54 PM

विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
पटियाला : विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी बीच पटियाला से एक बड़ा वीजा घोटाला सामने आया है। एक एजेंट पति-पत्नी ने महिला द्वारा अपने पति और बेटे को इंग्लैंड बुलाने के लिए भेजी गई स्पॉन्सरशिप और दस्तावेजों गलत इस्तेमाल किया गया है। जानकारी के मुताबिक एजेंट पति-पत्नी ने स्पॉन्सरशिप और दस्तावेजों का बार-बार इस्तेमाल कर 14 युवाओं को महिला का पति बनाकर विदेश भेज दिया।
एजेंट पति-पत्नी की पहचान प्रशांत कपूर और रूबी कपूर निवासी गांधी कालोनी के रूप में हुई है। घोटाला का खुलासा होने पर थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिन्हें जल्द ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कैसे हुआ खुलासा?
शिकायतकर्ता भिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी वर्क परमिट पर इंग्लैंड में रहती है। उसकी पत्नी ने उसे व उसके बेटे को बुलाने के लिए स्पॉन्सरशिप भेजी थी। एजेंट प्रशांत कपूर व 2021 से जानते इसलिए वह पत्नी द्वारा स्पॉन्सरशिप भेजे जाने पर प्रशांत से जनवरी-फरवरी (2022) में मिले और फाइल लगवाने की बात कही। शिकायतकर्ता ने अपने सभी दस्तावेजा एजेंट पति-पत्नी को दे दिए और फाईल लगवा कर उसे 5 लाख 90 हज़ार रूपए दे दिए। बाद में उसकी रिफ्यूजल आ गई। इस बार जब उनसे पूछा गया तो कहा गया आपने यूके में ओवरस्टे संबंधी जानकारी दी है इसलिए 10 साल के लिए वीजै बैन किया गया है। इसके बाद एजेंट टाल मटोल करने लगा।
इसी बीच यूके इमीग्रेशन शिकायतकर्ता की पत्नी को 2023 में अचानक आकर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के दस्तावेजों का दुरूपयोग कर करीब 14 लड़कों को उसका पति बना कर वहां भेजा था जिस कारण उसकी पत्नी को इंग्लैंड में गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान यूके पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति के नाम के दस्तावेजों पर 13-14 युवकों को इंग्लैंड में बुलाया है। दस्तावेज़ों का दुरुपयोग कर युवाओं को इंग्लैंड बुलाया गया है। इसके बाद पूरे घोटाले का खुलासा हुआ। इस संबंधी जब एजेंट पति-पत्नी से बात की गई उन्होंने धमकियां देनी शुरू कर दी और उनके पैसे भी वापस नहीं किए। फिलाहल यूके पुलिस ने इमीग्रेशन इंक्वायरी के दौरान पत्नी को क्लीयरेंस सर्टिफिकेट दे दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here