Video: कोरोना कारण एक कमरे में फंसे पंजाबी, वतन वापसी की लगाई गुहार

Edited By Vatika,Updated: 23 Jun, 2020 12:43 PM

विदेश की धरती पर फंसे नौजवानों ने वीडियो जारी करके सरकार को घर वापसी की गुहार लगाई है। वीडियो में अपना दुख सुना रहे लोग दुबई में गत 7-8

अमृतसर: विदेश की धरती पर फंसे नौजवानों ने वीडियो जारी करके सरकार को घर वापसी की गुहार लगाई है। वीडियो में अपना दुख सुना रहे लोग दुबई में गत 7-8 महीने से फंसे हैं। एक तरफ़ कोरोना वायरस की मार और दूसरी तरफ़ बेगाना देश, जहां एक कमरे में कैद होकर रह रहे इन पंजाबियों की सार लेने वाला कोई नहीं।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार उक्त लोग दुबई की अलफारा कंपनी में काम करते थे लेकिन कंपनी ने इनके साथ धोखा किया और इनके पैसे रख लिए। अपनी तनख़्वाह लेने के लिए यह लोग वहां फंसे रहे और अब जब कंपनी ने वेतन दिया तो 50 प्रतिशत काट कर दिया, जो कोरोना के कारण लॉकडाऊन दौरान ख़र्च हो गई। अब इन लोगों के पास न कुछ खाने के लिए है और न ही घर वापसी के लिए। इसलिए इन पंजाबियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से अपील की है कि वह उन्हें भारत ले जाने का इंतज़ाम करे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!