Edited By Urmila,Updated: 15 Jul, 2026 04:41 PM

लुटपाट व वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू किया है।
लुधियाना (तरुण/अनिल): लुटपाट व वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू किया है। पुलिस को आरोपियों से 6 मोटरसाइकिलें और 2 एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी अब्दुलापुर बस्ती,रोहित और अभिषेक निवासी ई डब्लयू एस कालोनी जमालपुर के रुप में हुई है।
थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हमराज सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सोनू अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल को बेचने के इरादे से इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर 2 मोटरसाइकिलों पर सवार तीनों बदमाशों को धर दबोचा। प्रारभिक पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी कुछ पलों में ही वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते है। जिनसे भिन्न भिन्न इलाकों से चोरी किए गए कुल 6 मोटरसाइकिलें और 2 एक्टिवा बरामद हुई है।
आरोपी नशा करने के आदी है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धारओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिन्हें अदालत समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here