जयमाला के दौरान हुआ हंगामा, थाने पहुंची बारात ओर फिर...

Edited By Kamini,Updated: 06 Dec, 2022 06:12 PM

uproar during jaimala

स्थानिय गांव फुल्लांवाल में एक विवाह समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब दुल्हा-दुल्हन के परिवार का आपस में झगड़ा हो गया।

लुधियाना (राज):  स्थानिय गांव फुल्लांवाल में एक विवाह समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब दुल्हा-दुल्हन के परिवार का आपस में झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए थे। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया और दुल्हन को दुल्हे के साथ विदा कर दिया। ऐसा कर पुलिस ने टुटने जा रहा घर को फिर बसा दिया। दरअसल रविवार को फुल्लांवाल में एक लड़की का विवाह चल रहा था। बारात यू.पी. से आई थी। जयमाला के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया जोकि हाथापाई पर पहुंच गया।

दुल्हन परिवार का आरोप था कि दुल्हे के परिवार ने मोटरसाइकिल की मांग की थी। इस बात लेकर बहस शुरू हो गई। दुल्हे परिवार का आरोप था कि दुल्हर परिवार ने उनके कपड़ों पर तंज कसा था। इसके बाद लड़ाई शुरू हुई। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया पर दूल्हा, दुल्हन को ले जाने पर अड़ा रहा। उसने बिना दुल्हन घर जाने से इंकार कर दिया। 

मारपीट में दुल्हन परिवार के चार लोग घायल भी हो गए थे फिर दुल्हन परिवार ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों परिवारों को थाने में बुला लिया। एस.एच.ओ. का कहना है कि दोनों परिवारों को थाने बुलाकर बातचीत की गई थी। दोनों पक्षों को समझाया गया। जिसके बाद आपसी समझौता हो गया। जहां दूल्हा-दूल्हन को मिठाई खिलार्ई गई और थाने से बारात यूपी के लिए रवाना कर दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Bangladesh

Ireland

Match will be start at 31 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!