संयुक्त संघर्ष मोर्चा के उम्मीदवार ने साथियों सहित थामा भाजपा का दामन

Edited By Kamini,Updated: 09 Apr, 2022 07:01 PM

united sangharsh morcha candidate joined bjp along with his colleagues

(विजय कुमार सिंगला):  पूर्व विधायक, भाजपा के सीनियर नेता व प्रसिद्ध समाज सेवी अरविंद खन्ना द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए लगातार गांवों तथा शहरों का दौरा किया...........

संगरूर  (विजय कुमार सिंगला):  पूर्व विधायक, भाजपा के सीनियर नेता व प्रसिद्ध समाज सेवी अरविंद खन्ना द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए लगातार गांवों तथा शहरों का दौरा किया जा रहा है। इसी संदर्भ में खन्ना ने भवानीगढ़ क्षेत्र में कालाझाड़ कलां, कालाझाड़ खुर्द, भवानीगढ़ शहर तथा संगरूर शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों के साथ बैठकें की गई तथा लोगों को भाजपा की लोक हितैषी नीतियों से अवगत करवाया। खन्ना ने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी तहत विधानसभा हलका संगरूर से संयुक्त संघर्ष मोर्चा तथा संयुक्त संघर्ष कमेटी के सांझे उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके जगदीप सिंह मिंटू तूर अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। इनका खन्ना द्वारा पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया गया और पार्टी में बनता मान सम्मान देने का भरोसा दिया।

इस मौके पत्रकारों से बातचीत करते खन्ना ने कहा कि पंजाब में दिन प्रतिदिन अमन कानून की स्थिति बिगड़ती जा रही है, खिलाड़ियों तथा आम लोगों को निशाना बनाते आए दिन कत्ल तथा गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं, जोकि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार इन हालातों पर काबू करने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाने की बजाए अन्य राज्यों में सरकार बनाने में मशरूफ है, जोकि लोगों के साथ सरासर धोखा है। खन्ना ने आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा चुनाव दौरान कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के किए वादे संबंधी टिप्पणी करते कहा कि अब जबकि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से सरकार बनाने का अवसर दिया तो सरकार द्वारा अपने वादे मुताबिक कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की बजाए उनके  कांट्रेक्ट को फिर से बढ़ाया जा रहा है, जोकि सरकार धोखा है।

खन्ना ने तंज सकते हुए कहा कि पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त तथा सस्ते रेट पर बिजली उपलब्ध करवाने के लोक लुभावने वादे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने अब अपने वादों के विपरीत बिजली के रेट बढ़ार रही है।  उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश को तरक्की के रास्ते पर लाया जा रहा है तथा भारत देश एक मजबूत शक्ति बनकर पूरी दुनिया में उभरकर सामने आया है। अरविंद खन्ना ऐसी सख्शीयत के मालिक हैं जो वह कहते हैं उसे पूरा करते हैं।  चुनाव समय पार्टियां लोगों से वोट लेने के लिए बहुत कुछ कहती और करती है किंतु खन्ना एक समाज सेवी हैं तथा उन्होंने पहले भी हलके के लोगों की उम्मीद फाउंडेशन के जरीए काफी सेवा की है। लोग भविष्य में भी खन्ना से उम्मीद करते हैं कि वह क्षेत्र में अपनी संस्था उम्मीद जरिए लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान रणदीप सिंह दियोल, अमनदीप सिंह पूनिया, इंदरजीत सिंह प्रधान भाजपा मंडल भवानीगढ़, राजिंदर सिंह राजा बीरकलां चेयरमैन वेरका मिल्क प्लांट, विपन शर्मा पूर्व प्रधान ट्रक यूनियन, अवतार सिंह तूर पूर्व पार्षद, मंगल शर्मा पूर्व पार्षद, मालविंदर सिंह पूर्व पार्षद, गुरदेव गर्ग, कपिल गर्ग, हनी कांसल, रीतू चाहल पूर्व पार्षद, रंजन गर्ग, संदीप सिंह, कर्म सिंह, मक्खन सिंह, परमिंदर सिंह व विक्रमजीत तूर आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!