Punjab के टोल प्लाजा इस तारीख तक रहेंगे Free, नहीं लगेगा टोल टैक्स

Edited By Kamini,Updated: 20 Feb, 2024 12:48 PM

toll plazas of punjab will remain free

Punjab: Toll plazas of Punjab will remain free till this date, no toll tax will be levied.

जालंधर : किसानों के दिल्ली कूच के चलते किसानों द्वारा पंजाब के टोल प्लाजा पर धरना देकर 2 दिन तक फ्री रखा गया। इसी बीच एक अहम खबर सामने आई है कि पंजाब के टोल प्लाजा 22 फरवरी तक फ्री रखे जाएंगे। दरअसल, किसान यूनियन एकता उगराहां जिला जालंधर ने तीसरे दिन भी जालंधर-बरनाला हाईवे पर शाहकोट के पास चक्क बाहमनिया टोल प्लाजा फ्री रखा। शंभू बार्डर पर किसानों के धरने के चलते 22 फरवरी तक भाजपा नेताओं के घरों के सामने धरना प्रदर्शन करने और टोल प्लाजा फ्री रखने का फैसला लिया गया है। इसी के चलते टोल प्लाजा 2 दिन और फ्री रहेंगे। 

गौरतलब है कि समराला में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने घुलाल टोल प्लाजा को भी फ्री कर दिया। यह टोल प्लाजा लुधियाना-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। यहां किसानों ने धरना देकर 22 फरवरी की रात 12 बजे तक टोल प्लाजा को लोगों के लिए फ्री कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान हरदीप सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार हमारी मांगें नहीं मानती, तब तक किसान इसी तरह सड़कों पर उतरकर संघर्ष करते रहेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में फैसला लिया गया कि देशभर के सभी टोल प्लाजा को 3 दिन के लिए फ्री किया जाएगा और जिस जिले में टोल प्लाजा नहीं है, वहां बीजेपी नेताओं के घर और डी.सी. दफ्तरों का घेराव किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि  बीतों दिनों टोल प्लाजा फ्री रहने से कंपनी को  करीब 30 लाख रुपए के रैवेन्यू का नुकसान हुआ है। टोल प्लाज कंपनी के मैनेजर का कहना है कि हाईवे से रोजाना भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। किसानों के प्रदर्शन के बीच वाहन बिना टोल दिए निकल रहे हैं जिसके रोजाना 9.50 लाख रुपए टोल टैक्स का लॉस हुआ और पिछले 3 दिनों में 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!