लाडोवाल टोल प्लाजा के पास खून से लथपथ मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2026 11:04 AM

dead body found

लाडोवाल टोल प्लाजा के पास उस समय दहशत फैल गई जब पूर्व सरपंच

लुधियाना (राज): लाडोवाल टोल प्लाजा के पास उस समय दहशत फैल गई जब पूर्व सरपंच की जमीन के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जिसकी बेरहमी से हत्या किए जाने के आरोप लग रहे हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद थाना लाड़ोवाल की पुलिस ने इस मामले में गांव तलवंडी के रहने वाले आरोपी अनूप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था अमित
मृतक की मां मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अमित शराब का आदी था और अक्सर बाहर रहता था। वह बीती 28 मार्च को अपने दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया तो परिवार को चिंता सताने लगी। इसी बीच अगले दिन दोपहर करीब 3 बजे परिवार को सूचना मिली कि अमित का शव टोल प्लाजा के पास पूर्व सरपंच बादशाह सिंह की जमीन के किनारे लगी लोहे की बाड़ और एंगलों के पास पड़ा है। जब मौके पर जाकर देखा तो मंजर बेहद खौफनाक था।

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप
अमित के शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे जो साफ तौर पर किसी बड़ी साजिश और हमले की गवाही दे रहे थे। परिजनों ने पुलिस के सामने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके बेटे की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे का कत्ल अनूप सिंह नामक व्यक्ति ने किया है। पुलिस ने फिलहाल परिजनों के बयानों के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!