Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Apr, 2026 05:55 PM

पंजाब के नवांशहर इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। सहायक कार्यकारी इंजीनियर दिहाती उप मंडल नवांशहर ने बताया कि 132 के.वी. सब स्टेशन से चलते 11 के.वी. बरनाला यू.पी.एस. फीडर पर जरूरी मैंटीनैंस के कारण 7 अप्रैल को बिजली बाधित रहने से फीडर के अधीन...
नवांशहर (त्रिपाठी, भंडारी) : पंजाब के नवांशहर इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। सहायक कार्यकारी इंजीनियर दिहाती उप मंडल नवांशहर ने बताया कि 132 के.वी. सब स्टेशन से चलते 11 के.वी. बरनाला यू.पी.एस. फीडर पर जरूरी मैंटीनैंस के कारण 7 अप्रैल को बिजली बाधित रहने से फीडर के अधीन चलते गांव बरनाला कलां, सलोह, पुन्नू मजारा, जेठू मजारा, चूहड़पुर, सोना, बघोरा, रुड़की खास व सिंबली आदि गांवों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
नूरपुरबेदी : अतिरिक्त सहायक अभियंता कुलविंदर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल दिन मंगलवार को टिब्बा टप्परियां फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव अबियाना, नंगल, हरिपुर, फूलड़े, खटाना, टिब्बा टप्परियां, खड्ड बठलौर, राजगिरी और नीली राजगिरी में मोटरों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। हालांकि, उक्त गांवों में घरेलू बिजली सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी। इसके साथ ही माधोपुर, दहीरपुर, बटारला आदि गांवों में घरेलू बिजली सप्लाई बंद रहेगी। चलते कार्य के कारण बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।