आसमानी बिजली का कहर: क्रिकेट खेलते छात्र की मौ'त, दो युवक गंभीर घायल

Edited By Urmila,Updated: 04 Apr, 2026 10:33 AM

the fury of lightning

नवांशहर के नजदीकी गांव बक्कापुर के खेल मैदान में शुक्रवार सुबह उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब क्रिकेट खेल रहे युवकों पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई।

नवांशहर (त्रिपाठी): नवांशहर के नजदीकी गांव बक्कापुर के खेल मैदान में शुक्रवार सुबह उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब क्रिकेट खेल रहे युवकों पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। इस हादसे में 17 वर्षीय तरुणदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव रसूलपुर के करीब एक दर्जन युवक बक्कापुर के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर सभी युवक जमीन पर गिर पड़े। हादसे में तरुणदीप सिंह (17) पुत्र ओंकार सिंह, जो नंगे पैर खेल रहा था, की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत घायलों को नवांशहर के राजा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तरुणदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं जस्सी (17) पुत्र लछमन राम और अंशप्रीत सिंह (18) पुत्र तारी राम का इलाज जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!