बड़ी वारदात! भरे बाजार गोलियां मार कर युवक की ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 30 May, 2026 04:36 PM

man shoot dead in market

पंजाब में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है।

औड़/चक्कदाना (छिंजी लड़ोआ): पंजाब में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। दरअसल कस्बा औड़ में भरे बाजार में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया और लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।  

मौके से मिली जानकारी के अनुसार निशान सिंह मोनी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी घूमार मोहल्ला औड़ जो शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे बाबा धर्मगीर मंदिर के पास अपने कुछ जानकारों से बात करने के बाद एक रेहड़ी से गोलगप्पे खा रहा था। गोलगप्पे खाने के बाद जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर और बस स्टैंड की तरफ बढ़ा तो हमलावर जिन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए लोई से अपने चेहरे ढक रखे थे उन्होंने आते ही निशान सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।  

PunjabKesari

अचानक हुई फायरिंग के कारण इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और पूरा बाजार गोलियों की आवाज से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि निशान सिंह के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 7 से 8 गोलियां लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोगों और जान-पहचान वालों ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नवांशहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत बहुत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक निशान सिंह उर्फ ​​मोनी एक स्पोर्ट्समैन था जो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा आता-जाता रहता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उसके भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके कारण वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था और अब निशान सिंह की मौत ने परिवार को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है।

PunjabKesari

यह भी पता चला है कि कुछ महीने पहले निशान सिंह को एक जिम में गोली मारी गई थी, उस समय वह किस्मत से बच गया था लेकिन उस घटना के बाद भी उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिलती रहीं। मृतक युवक अभी अविवाहित था और परिवार उसकी शादी की बातचीत कर रहा था, जिस कारण परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके घर में खुशियां आएंगी। युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी, फोरेंसिक टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का अच्छी तरह से निरीक्षण किया, सबूत इकट्ठा किए और आस-पास के CCTV कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!