पंजाब की राजनीति का आज बेहद अहम दिन, होंगे बड़े धमाके

Edited By Tania pathak,Updated: 07 Jul, 2020 11:02 AM

today is a very important day in the politics of punjab

पंजाब की राजनीति में आज यानी 7 जुलाई का दिन बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि आज बड़े राजनितिक धमाके होने की संभावना है। एक तरफ़...

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में आज यानी 7 जुलाई का दिन बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि आज बड़े राजनितिक धमाके होने की संभावना है। एक तरफ़ पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों को लेकर शिरोमणी अकाली दल अपनी ही गठबंधन पार्टी भाजपा खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू करेगा, हालांकि भाजपा इस प्रदर्शन से रोक चुकी है परन्तु अकाली दल अपने फ़ैसले पर कायम है। इन प्रदर्शनों में राज्य सरकार ख़िलाफ़ भी नारेबाज़ी होगी।

PunjabKesari
दूसरी तरफ़ अकाली दल की तरफ से राज्य सभा सदस्य बनाऐ गए सुखदेव ढींडसा अपनी नई पार्टी बनाने के मूड में हैं। अपने पुराने साथियों की तरफ से बनाई गई अकाली दल टकसाली में ढींडसा शामिल नहीं होना चाहते, हालांकि टकसाली प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा उनको पार्टी प्रधान बनाने का न्योता दे चुके हैं। सुखदेव ढींडसा 7 जुलाई को अपने करीबियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। आज के दिन ही ढींडसा अपनी नयी पार्टी का ऐलान करेंगे। पंजाब की राजनीति में तीसरे फ्रंट के भविष्य पर भी खास नज़र रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!