इस मशहूर पंजाबी गायक को हुआ कोरोना, दोस्तों से मांगी माफी

Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2021 06:04 PM

this famous punjabi singer got corona apologized to friends

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश भर में तेज़ी से फैल रही है। जहां कोरोना वायरस के चलते कई बॉलीवुड कलाकार इसके शिकार हुए है,

चंडीगढ़ः कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश भर में तेज़ी से फैल रही है। जहां कोरोना वायरस के चलते कई बॉलीवुड कलाकार इसके शिकार हुए है, वहीं अब पंजाबी कलाकार भी इसकी चपेट में आने शुरू हो गए हैं। 

PunjabKesari

हाल ही में पंजाबी गायक कांबी राजपुरिया ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा सांझी की है। कांबी राजपुरिया ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते दोस्तों से माफी भी मांगी है। कांबी राजपुरिया ने लिखा, ‘जो दोस्त मेरे संपर्क में थे, कृपा करके यदि आपको कोई लक्षण दिखाई दे तो ख़ुद को क्वारंटाइन और सावधानी बरते...मैं कोरोना पॉजिटिव हूं.. आपसे माफी मांगता हूं।’ बता दें कि हाल ही में कांबी राजपुरिया का गीत ‘2भाई ’ रिलीज हुआ था। इस गीत में कांबी राजपुरिया के साथ रैपर सुल्तान नज़र आया। गीत को यू-ट्यूब पर 3.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!