फिर विवादों में फंसा ये फेमस पंजाबी सिंगर, हाल में रीलिज किया था अपने नए गाने का Teaser

Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2020 04:18 PM

this famous punjabi singer caught in controversy again

इन दिनों पंजाबी संगीत जगत में आए दिन कोई न कोई नया विवाद देखने मिल रहा है। अब पंजाबी गायक अमृत मान और संगीतकार इकविंद्र सिंह अब गीतों के द्वारा

जालंधर: इन दिनों पंजाबी संगीत जगत में आए दिन कोई न कोई नया विवाद देखने मिल रहा है। अब पंजाबी गायक अमृत मान और संगीतकार इकविंद्र सिंह अब गीतों के द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी में फंसते दिखाई दे रहे हैं। लुधियाना के आर. टी. आई. कारकुन कुलदीप खैहरा ने डी.जी.पी. को एक पत्र भेजा है जिसमें नए गीत 'असी ओह होने आ' के बारे इसे तुरंत बंद करने के लिए कहा जाए।

PunjabKesari

कुछ दिन पहले ही अमृत मान के इस गीत का टीज़र सोशल मीडिया पर जारी किया गया है लेकिन इस गीत में हथियार खुलकर पेश किए गए हैं। डी.जी.पी. को लिखे पत्र में कुलदीप खैहरा ने कहा कि 28 जुलाई की शाम को सोशल मीडिया पर यू-ट्यूब और बम धड़कने पर एक पंजाबी गीत का ट्रेलर (टीज़र) अपलोड किया गया। इस गीत के टीज़र में अमृत मान की तरफ से जानलेवा हथियार प्रदर्शित किए गए हैं, जो नौजवान पीढ़ी को गलत संदेश देते हैं और अपराध को उत्साहित करते हैं।

PunjabKesari
बता दें कि गीत को 24 घंटें में 8.31 लाख लोगों ने देखा है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सी. डब्ल.यू. पी. नंबर 6213 /2016 में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के डी.जी.पी. को आदेश दिया है कि वह शराब, नशा या हथियारों को उत्साहित करने वाले गानों को चलने की इजाज़त न दें। खैहरा ने इस गीत को अदालत के आदेशों की उल्लंघना करार दिया है। इसलिए तुरंत गीत बंद करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही अमृत मान, म्युज़िक कम्पोज़र इकविन्दर सिंह, वीडियो बनाने वाली कंपनी ट्रू मेकर, प्रोड्यूसर अमरदीप सिंह और हरिन्दर सिंह ख़िलाफ़ केस दर्ज किया जाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!