नट-बोल्ट फैक्ट्री की मशीन में चुन्नी फंसने से युवती की दर्दनाक मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 29 Sep, 2026 08:53 AM

accident

दिल्ली नेशनल हाईवे के अधीन पड़ते गांव पवां स्थित एक नट-बोल्ट निर्माता फैक्ट्री में सोमवार को काम के दौरान ए

लुधियाना, (राज): दिल्ली नेशनल हाईवे के अधीन पड़ते गांव पवां स्थित एक नट-बोल्ट निर्माता फैक्ट्री में सोमवार को काम के दौरान एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा पेश आया। फैक्ट्री में काम कर रही 19 वर्षीय श्रमिक युवती की चुन्नी अचानक तेज रफ्तार मशीन के घूमने वाले पुर्जे में फंस गई, जिसके चलते वह सीधे मशीन की भयानक चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा गेट बंद कर देने और परिवार से बात छिपाने के गंभीर आरोपों को लेकर मृतका के परिजनों ने फैक्ट्री परिसर के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही थाना साहनेवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 19 वर्षीय सविता के रूप में हुई है। उसका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया (थाना रेवती) का रहने वाला है और रोजी-रोटी के सिलसिले में यहां रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहा था। सविता सोमवार को रोजमर्रा की तरह गांव पवां स्थित नट-बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में अपनी ड्यूटी पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने काम शुरू करने से पहले अपनी मशीन की साफ-सफाई की। सफाई करने के बाद जैसे ही उसने मशीन का स्विच ऑन किया, हवा के झोंके या असावधानी के चलते उसके गले में पड़ी चुन्नी अचानक मशीन के रोटेटिंग शाफ्ट/रोलर की लपेट में आ गई। मशीन ने पूरी ताकत से चुन्नी को अंदर खींच लिया, जिससे सविता का सिर और गर्दन सीधे मशीन के भीतर जा फंसे और गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के पिता छोटे लाल और अन्य परिजन जब फैक्ट्री पहुंचे, तो वहां का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने प्रबंधन पर असंवेदनशीलता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर रोष जताया। पिता छोटे लाल ने रोते-बिलखते हुए गंभीर आरोप लगाया कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें तुरंत कोई सूचना नहीं दी। उल्टे घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद कर दिया गया ताकि मामला बाहर न निकल सके। पिता ने बताया कि फैक्ट्री के भीतर काम करने वाली अन्य साथी महिला श्रमिकों के माध्यम से उन्हें इस दिल दहला देने वाले हादसे का पता चला, जिसके बाद वे भागते हुए मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने विलाप करते हुए बताया कि सविता स्वभाव से बेहद मेहनती और शांत थी। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी और अपने पिता के साथ मजदूरी कर परिवार का आर्थिक सहारा बन रही थी। जवान बेटी की फैक्ट्री की मशीन में पिसकर हुई दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का विलाप देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। गुस्साए परिजनों ने फैक्ट्री मालिकों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की है। हादसे और प्रदर्शन की खबर मिलते ही थाना साहनेवाल के प्रभारी नवदीप सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ तुरंत गांव पवां स्थित फैक्ट्री पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को शांत करवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। थानेदार नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है और मशीन की स्थिति की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृतका के पिता छोटे लाल और परिजनों के आधिकारिक बयानों के आधार पर फैक्ट्री प्रबंधन और जिम्मेदारों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त आपराधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!