गुरदासपुर : चोरों द्वारा मोटरों की तारें चोरी, बिजली आपूर्ति ठप- किसान परेशान

Edited By Pardeep,Updated: 25 Jan, 2026 01:45 AM

thieves steal motor wires disrupting power supply  farmers are troubled

थाना सदर गुरदासपुर के अंतर्गत आने वाले गांव गिदड़ पिंडी में चोरों द्वारा लगातार मोटरों की तारें चोरी किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

गुरदासपुर(हरमन): थाना सदर गुरदासपुर के अंतर्गत आने वाले गांव गिदड़ पिंडी में चोरों द्वारा लगातार मोटरों की तारें चोरी किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के सरपंच सिकंदर सिंह साबी ने बताया कि चोरों ने गांव के सात किसानों की मोटरों को आने वाली बिजली की तारें चोरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि चोरों द्वारा सबमर्सिबल मोटरें चोरी करने की कोशिश भी की गई, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। हालांकि, मोटरों से जुड़ी बिजली की तारें चोरी हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।

सरपंच ने बताया कि इससे पहले भी गांव में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी चोर को काबू नहीं किया जा सका है। ताजा घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। गांववासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चोरों को जल्द काबू कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!