पंजाब कैबिनेट में शामिल होंगे फौजा सिंह सरारी, सी.एम. मान ने खुद दी ये जानकारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jul, 2022 06:53 PM

these mlas will be included in the punjab cabinet

पंजाबी कहावत है कि जेकर इन्सान सही मंज़िल दी तलाश वल्ल तुर पवे तां उस नूं मंजिल मिली ही जांदी है।

गुरुहरसहाए (मनजीत) : पंजाबी कहावत है कि जेकर इन्सान सही मंज़िल दी तलाश वल्ल तुर पवे तां उस नूं मंजिल मिली ही जांदी है। यह कहावत फौजा सिंह पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं जिन्होंने कई साल पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं दीं। रिटायरमैंट के बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें विधानसभा हलके गुरूहरसहाए से उम्मीदवार बनाया और चुनावों में उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। 

इसके चलते पंजाब सरकार द्वारा कैबिनट मंत्रियों की दूसरी सूची में विधायक फौजा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। जिसकी सूचना सी.एम. मान द्वारा खुद विधायक को दी गई है। विधायक फौजा सिंह ने सी.एम. मान का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि वह हमेशा ही पंजाब की भलाई के लिए काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और जुर्म करने वाले हर व्यक्ति पर शिकंजा कसा जाएगा चाहे वह किसी राजनीतिक दल से ही क्यों न हो। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!