शहर में चोरों का आतंक लगातार जारी, CCTV में कैद हुए आरोपी

Edited By Urmila,Updated: 30 Aug, 2024 03:33 PM

the terror of thieves continues in the city

शहर में चोरों व लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनकी ओर से आए दिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

पंजाब डेस्क: शहर में चोरों व लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनकी ओर से आए दिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही चोरियों का मामला लुधियाना में ताजपुर रोड से सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 3 शख्स करियाना स्टोर का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने लगे।  

पीड़ित दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आए तो उनके होश उड़ गए। दुकान का शटर तोड़ा हुा था। उन्होंने इस दौरान दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. चैक किए जिसमें साफ देखा जा रहा है कि चोरों ने तिजौरी तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। पीड़ित ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्होंने कभी भी पी.सी.आर. की टीम को रात को गश्त करते नहीं देखा है। 

शहर में लूट व चोरी की लगातार हो रही वारदातों से लोगों के मन डर का माहौल पाया जा रहा है। उन्हें लगता है कि चोरी की वारदातों को रोकने के लिए लोगों को फिर से ठीकरी पहरे लगाने पड़ेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!