Breaking News: जालंधर वासियों को सी.एम. मान ने दी बड़ी सौगात

Edited By Urmila,Updated: 28 Feb, 2024 03:27 PM

the people of jalandhar should be informed by cm maan gave a big gift

विरोधियों के तंज कसते हुए मुख्यातिथि भगवंत मान ने कहा कि पहले वालों ने अपने मकान के लिए सुविधाएं ली थीं। दो-चार दिन में बड़ा खुलासा करूंगा।

जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नकोदर में 283 करोड़ रुपये की विकास प्रोजेक्टों की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा अस्पताल के उद्घाटन समेत कई अन्य प्रोजेक्टों को हरी झंडी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अब हाईटेक हो रही है। पंजाब पुलिस के बेड़े में आज 410 नई हाईटेक गाड़ियां शामिल किया गया है।  

यह भी पढ़ें:  पंजाब पुलिस को लेकर मुख्यमंत्री मान का बड़ा ऐलान, उठाया गया यह कदम

विरोधियों के तंज कसते हुए मुख्यातिथि भगवंत मान ने कहा कि पहले वालों ने अपने मकान के लिए सुविधाएं ली थीं। दो-चार दिन में बड़ा खुलासा करूंगा। पहले वाले तो  6-6 पेंशन लेते थे। सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि जब उनकी सरकार आई तो उन्होंने एक विधायक एक पेंशन की योजना लागू की। वहीं, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल द्वारा निकाली जा रही 'पंजाब बचाओ यात्रा' को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह पंजाब बचाओ यात्रा नहीं है, वे परिवार बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। आखिर अब पंजाब को किससे बचाएं। आपके पास ही था करीब 20 महीने पहले पंजाब, जिसे बचाया है।

यह भी पढ़ेंNavjot sidhu होंगे AAP में शामिल? चर्चाओं के बीच CM मान का आया बड़ा बयान 

मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन साब ने 5 साल तक अपना मुंह तक नहीं खोला। वह तो अपने विधायकों के लिए दरवाजा तक नहीं खोलते थे।  इस अवसर पर हलका विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान, डी. सी. विशेष सारंगल और एस.एस.पी. जालंधर के देहाती मुखविंदर सिंह भुल्लर सहित कई अन्य राजनीतिक नेता भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!