नगर निगम और बिल्डिंग मालिकों में सेटिंग का खेल!  अवैध बिल्डिंगों के निर्माण से सवालों के घेरे में अधिकारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Apr, 2026 09:17 PM

the nexus of collusion between the municipal corporation and building owners

महानगर में नगर निगम जोन-ए के एरिया दरेसी ग्राउंड रोड के आसपास अवैध तौर पर बन रही बिल्डिंगों के बारे में नगर निगम के आला अधिकारियों को कई बार शिकायत भेज कर निरंतर तौर पर अवगत कराया जा रहा है

लुधियाना, (चोपड़ा/राकेश): महानगर में नगर निगम जोन-ए के एरिया दरेसी ग्राउंड रोड के आसपास अवैध तौर पर बन रही बिल्डिंगों के बारे में नगर निगम के आला अधिकारियों को कई बार शिकायत भेज कर निरंतर तौर पर अवगत कराया जा रहा है परंतु अंदर खाते निगम अधिकारियों और बिल्डिंग मालिकों में क्या खिचड़ी पकी है कि इन पर किसी भी तरह की कार्रवाई करना तो दूर की बात है बल्कि निगम अधिकारियों और सरकारी तंत्र की शह पर लगातार इन अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंगों की कई मंजिलों का निर्माण किया जा रहा हैं।
       
इस बारे में रोष प्रकट कर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए दरेसी ग्राउंड रोड स्थित कूचा आर.एस मंगत राय, रचना गैस वाली गली के निवासी एवं शिकायतकर्ताओं सुरेश धीर राजा, राघव बजाज, यूतेश सूद, अजय सूद, विजय जैन, राहुल शर्मा, अरुण कपूर, राज कुमार, मनदीप सिंह ने कहा कि यह बिल्डिंगे निगम के सभी कायदे-कानून एवं नियमों को दरकिनार करते हुए कहें या ठेंगा दिखाकर बन रही हैं, को देखते हुए तो सही अंदाजा तो यही लगता है कि निगम अधिकारियों और बिल्डिंग मालिकों में सेटिंग का खेल चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!