जालंधर में अस्पताल के बाहर हुआ हंगामा, बच्चे के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Sep, 2021 03:29 PM

the family members of the child made serious allegations

श्री गुरु रविदास चौक के निकट एक निजी अस्पताल द्वारा बच्चे के इलाज को लेकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद कल ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था।

जालंधर: श्री गुरु रविदास चौक के निकट एक निजी अस्पताल द्वारा बच्चे के इलाज को लेकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद कल ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। बच्चे के पिता जगत राम ने अस्पताल पर आरोप लगाया है कि उनके बच्चे को जबरदस्ती आई.सी.यू. में रखा गया और किसी भी परिजन को को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि हमें तो यह भी नहीं पता कि हमारा बच्चा जिंदा है या मर चुका है। 
 
इस घटना संबंधी सूचना जब थाना नं. 6 की पुलिस को मिली तो मौके पर आकर उन्होंने घटना का जायजा लिया। जब पुलिस ने अस्पताल के डाक्टर से जांच-पड़ताल की तो उन्होंने कहा कि बच्चे की धड़कन अभी चल रही है। इसे मृत घोषित नहीं किया गया है। फिलहाल डाक्टर ने परिजनों द्वारा लगाए सभी आरोपों को नकारा है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!