Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 May, 2022 03:46 PM
पाकिस्तान के शहर ठीकरीवाल में सैशन जज ने सुलतान निवासी एक पिता को अपनी सौतेली लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में उम्र कैद की सजा और 5 लाख रुपए जुर्माने का आदेश सुनाया है।
गुरदासपुर/पाकिस्तान (विनोद): पाकिस्तान के शहर ठीकरीवाल में सैशन जज ने सुलतान निवासी एक पिता को अपनी सौतेली लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में उम्र कैद की सजा और 5 लाख रुपए जुर्माने का आदेश सुनाया है।
सूत्रों के अनुसार साल 2019 में एक महिला नसरीन ने पुलिस के पास केस दर्ज़ करवाया था कि उसके पति सुलतान ने उसकी 11 वर्षीय नाबालिग सौतेली लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज़ करके जेल भेजा था। इस केस की सुनवाई के बाद दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुलतान को उम्र कैद की सजा और जुर्माने का आदेश सुनाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here