आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, स्कार्पियों गाड़ी में कर रहे थे यह काम

Edited By Urmila,Updated: 01 May, 2022 05:12 PM

the accused climbed into the hands of the police

थाना लक्खोके बहराम की टीम ने स्कार्पियो गाड़ी में नाजायज शराब की स्मगलिंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. महेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी...

फिरोजपुर (मल्होत्रा): थाना लक्खोके बहराम की टीम ने स्कार्पियो गाड़ी में नाजायज शराब की स्मगलिंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. महेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बड़े स्तर पर नाजायज शराब का काम करने वाले वीरू निवासी अलीके और परमजीत सिंह गांव हबीबके इस समय स्कार्पियों गाड़ी में नाजायज शराब लेकर इलाके में बेचने के लिए आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर गांव करी खुर्द के पास नाका लगाया हुआ था तो गाड़ी में संदिग्ध हालत में आ रहे उक्त दोनों को रोक कर जब तलाशी के ली गई तो उनके पास से 100 लीटर नाजायज शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का पर्चा दर्ज कर लिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!