आतंकी पन्नू ने रवनीत बिट्टू और हंस राज हंस को दी धमकी

Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2024 10:44 AM

terrorist pannu threatened ravneet bittu and hans raj hans

सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से पंजाब के

अमृतसर: सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से पंजाब के किसानों को उकसाने की वीडियो अभी चल ही रही है, वहीं दूसरी ओर आज पन्नू द्वारा फिर से अपने नए जारी वीडियो में लुधियाना से भाजपा के प्रत्याशी रवनीत बिट्टू और फरीदकोट से हंसराज हंस को धमकी दी है। पन्नू ने रवनीत बिट्टू को अपने दादा को याद करने के लिए कहा गया है। 

जानकारी के अनुसार खालिस्तानी समर्थक आतंकवादी पन्नू की तरफ से नया वीडियो जारी किया गया है जिसमें उसने कहा है कि रवनीत बिट्टू और हंसराज हंस मेरी बात सुन ले कि तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है। यह पंजाब है और यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है। उसने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू अपने दादा बेअंत सिंह को याद कर ले और यह पन्नू का संदेश है कि यदि पंजाब में एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!