हादसा : नहर में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में छाया मातम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jun, 2022 08:07 PM

terrible accident

गांव में गुज्जर बसोआ के एक 19 वर्षीय युवक की कंडी नहर में गांव संसारपुर के नजदीक साइफन में नहाते समय डूबने के कारण मौत हो गई।

गढ़दीवाला : गांव में गुज्जर बसोआ के एक 19 वर्षीय युवक की कंडी नहर में गांव संसारपुर के नजदीक साइफन में नहाते समय डूबने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार पुत्र दिलबाग सिंह अपने दोस्तों के साथ बाद दोपहर गांव गुज्जर बसोआ से नहाने के लिए गांव संसारपुर के नजदीक कंडी नहर पर गया था। संसारपुर नहर से अगली तरफ साइफन में नहाते समय डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। उसके दोस्तों द्वारा उसे बचाने की कोशिश की गई, परंतु पानी ज्यादा होने के कारण वे उसे बचा नहीं सके। घटना का पता चलने पर बाबा दीप सिंह सेवा दल व वैलफेयर सोसायटी गढ़दीवाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर दीपक कुमार को मृत हालत में नहर से बाहर निकाला। इस अवसर पर मृतक पारिवारिक सदस्यों का विलाप देखा नहीं जा रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!