अमित शाह से मिलने पहुंचे सुनील जाखड़, सौंपी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 May, 2022 09:15 PM

sunil jakhar meets amit shah

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सुनील जाखड़ आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे।

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सुनील जाखड़ आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि जाखड़ ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है, जिस दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब की स्थिति व राजनीति पर खुलकर चर्चा हुई है। 

बताया यह भी जा रहा है कि अमित शाह से मुलाकात करने के बाद जाखड़ की प्रधानमंत्री मोदी से भी मीटिंग हो सकती है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि पी.एम. मोदी द्वारा जाखड़ को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जिक्रयोग्य है कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद जाखड़ की यह पहली मुलाकात है। इस मौके पर मनजिंदर सिरसा और अरविंद खन्ना भी मौजूद थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!