भुल्लर की रिहाई पर रोक लगने को लेकर सुखबीर बादल ने केजरीवाल पर बोला हमला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Mar, 2022 09:14 PM

sukhbir badal attacks kejriwal over ban on bhullar s release

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दविंदर सिंह भुल्लर की रिहाई पर रोक लगाकर असली सिख विरोधी तथा पंजाब विरोधी होने पर मोहर लगा दी है।

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दविंदर सिंह भुल्लर की रिहाई पर रोक लगाकर असली सिख विरोधी तथा पंजाब विरोधी होने पर मोहर लगा दी है। अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल का पाखंड बेनकाब हो गया है और पंजाब में उसके साथी भगवंत मान और हरपाल चीमा के पास अब पंजाबियों और विशेष रूप से सिखों को उनकी पार्टी को जवाब देने के लिए बहुत कुछ है।

भुल्लर की तत्काल रिहाई की सिफारिश करने के लिए दिल्ली सरकार की समीक्षा कमेटी के इंकार पर गुस्से में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुखबीर ने इसे ‘‘उन लोगों के लिए पहला झटका बताया,  जिन्हें आगाह किए जाने के बावजूद हम पर विश्वास न करके, भुल्लर मामले में केजरीवाल पर भरोसा किया था। वह आदमी सिखों के लिए बेहद जहरीला है। मुझे डर है कि आम आदमी पार्टी के समर्थकों को जल्द ही और झटके लगेंगे। 

सुखबीर बादल ने कहा कि आमतौर पर आम आदमी पार्टी और विशेष रूप से इसके राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ अकाली दल के आरोप पूरी तरह से सही साबित हो गए हैं। केजरीवाल सिखों से झूठ बोलते रहे और उन्हें चुनाव अभियान के दौरान नकली मुस्कान से बेवकूफ बनाते रहे। यह कहते रहे कि उन्होंने समीक्षा कमेटी की मीटिंग में भुल्लर की रिहाई को रोकने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया है। लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हो गए, उन्हें ऐसा करने में जरा भी देर नहीं लगी तथा अब बिल्ली थैले से बाहर आ गई है।

उन्होंने केजरीवाल और पंजाब में उनके ‘‘ समर्थकों’’ को सिख विरोधी और पंजाब विरोधी फैसलों का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। अकाली दल भुल्लर की रिहाई के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा। वह अपनी पूरी सजा काट चुके हैं तथा बेहद खराब स्वास्थ्य के बावजूद उन्हे जेल में रखा गया है। सुखबीर ने भुल्लर की रिहाई पर फिर से रोक लगाने के लिए आप पार्टी के संयोजक की निंदा करते हुए कहा कि उसमें कोई मानवीयता नहीं बची है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!