होटल में जहर खाकर की ‘खुदकुशी', सुसाइड नोट में हुए बड़े खुलासे

Edited By Tania pathak,Updated: 20 Apr, 2021 04:15 PM

suicide  by consuming poison in hotel big revelations in suicide note

अपनी पड़ोसन और उसके लड़के से परेशान नौजवान की तरफ से अमृतसर के एक होटल में ज़हरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है।

अमृतसर (संजीव): अपनी पड़ोसन और उसके लड़के से परेशान नौजवान की तरफ से अमृतसर के एक होटल में ज़हरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। मृतक की लाश से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने खुदकुशी करने का कारण बताया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने मनप्रीत कौर और कमलजीत सिंह निवासी खानपुर के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया। 

इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक हरविन्दर सिंह (40) के पिता पाखर सिंह निवासी पटियाला ने बताया कि उसका पुत्र अमृतसर गया था। उसने अमृतसर में होटल स्टार सिटी में कमरा लेने के बाद जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम उसके पुत्र को मानसिक तौर पर परेशान कर रहे थे, जिस कारण उसने ऐसा किया।

यह कहना है पुलिस का?: 
थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरविन्दर सिंह का कहना है कि मरने वाला हरविन्दर सिंह एक सुसाइड नोट छोड़ गया था, जिस पर यह साफ़ तौर पर लिखा था कि वह खुदकुशी कर रहा है। उसने खुदकुशी के लिए महिला मनप्रीत कौर और उसके लड़के कमलजीत सिंह को ज़िम्मेदार बताया। सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि उसका मुलजिमों के साथ जायदाद को लेकर झगड़ा चल रहा है, जिस कारण वह उसको मानसिक तौर पर परेशान करते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!