पंजाब में सेना की जासूसी का बड़ा खुलासा, हाई-टेक चीनी कैमरे से Pakistan भेजी जाती थी जानकारी

Edited By Vatika,Updated: 02 May, 2026 03:42 PM

isi conspiracy punjab indian army bases in targets chinese

पंजाब में सेना की जासूसी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्कः पंजाब में सेना की जासूसी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने कपूरथला के कांजली इलाके के जंगलों से एक हाई-टेक चीनी कैमरा बरामद किया है, जिसे कथित तौर पर सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाया गया था।

कांजली के जंगलों के पास लगाया गया था कैमरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई आरोपी कर्ण सिंह की निशानदेही पर की गई। जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाब में सेना की जासूसी के लिए एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने इस मामले में अमृतसर जेल में बंद सुखविंदर सिंह उर्फ सुख्खा, सोना सिंह उर्फ सोनू और कर्ण सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कर्ण सिंह ने कबूल किया कि उसने कांजली के जंगलों के पास यह कैमरा लगाया था।

Pakistan भेजे जाते थे OTP
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सीमा पार बैठे लोगों के संपर्क में थे और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा करते थे। एजेंसियों को शक है कि यह नेटवर्क जासूसी के साथ-साथ हथियारों और अन्य संवेदनशील सूचनाओं को भी सीमा पार भेजने में शामिल था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ओटीपी सीधे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजते थे। कैमरा कुछ दिनों तक सक्रिय रहा, लेकिन पकड़े जाने के डर से इसे बाद में जंगल में छिपा दिया गया। फिलहाल बरामद उपकरण को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!