STF जालंधर रेंज की पुलिस के हाथ लगी सफलता, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 08 Dec, 2024 08:58 AM

stf jalandhar range police got success 4 drug smugglers arrested

स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) जालंधर रेंज की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 5 किलो 42 ग्राम हैरोइन समेत 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) जालंधर रेंज की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 5 किलो 42 ग्राम हैरोइन समेत 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि डी.एस.पी. इंद्रजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में एस.आई. संजीव कुमार, ए.एस.आई. कुलदीप सिंह व ए.एस.आई. परमिंदर सिंह द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए उक्त नशा तस्करों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी कत्थु नंगल अमृतसर, कर्ण कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी एकता नगर अमृतसर, मानसिकंदर सिंह पुत्र सुबा सिंह निवासी राजाताल थाना घरिंडा अमृतसर, जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन पुत्र चरणजीत सिंह निवासी बरोची राजपूतां अमृतसर के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ एस.टी.एफ.थाना मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत तीन एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।

चारों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड लेकर उनसे और पूछताछ की जा रही है। नशा तस्करों के 2 मोटरसाइकिल भी एस.टी.एफ. ने अपने कब्जे में लिए हैं। जांच में पता चला है कि 12वीं पास लवप्रीत सिंह पहले डैंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। काम में मंदी पड़ने पर उसने नशा बेचना शुरू कर दिया।

कर्ण कुमार ने टैक्सी चलाने के काम छोड़कर अपने दोस्त लवप्रीत सिंह के साथ मिलकर हैरोइन सप्लाई करनी शुरू कर दी। कर्ण भी 12वीं कलास तक पढ़ा है। मानसिकंदर सिंह खेतीबाड़ी करता था। उसके कुछ खेत बार्डर पार हैं, जहां से वह नशा लाकर बेचता था। जशनप्रीत सिंह जशन ने 11वीं कलास तक पढ़ाई की है। उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां मलेशिया रहती है। वह यहां अकेला रहता था और बूरी संगत का शिकार होकर नशे के कारोबार में पढ़ गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!