सिद्धू की हत्या को 6 महीने पूरे होने पर भावुक हुई बहन अफसाना, Post शेयर कर लिखी ये बात

Edited By Vatika,Updated: 29 Nov, 2022 12:19 PM

sidhu moosewala murder post by singer afsana khana

वहीं गायिका अफसाना खान का सिद्धू के साथ भाई-बहन का रिश्ता था।

चंडीगढ़ः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को आज 6 महीने हो गए है। सिद्धू का 29 मई को गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। सिद्धू की हत्या के बाद उसके चाहने वाले बेहद दुखी है। वहीं गायिका अफसाना खान का सिद्धू के साथ भाई-बहन का रिश्ता था। 

PunjabKesari

अफसाना खान ने आज सिद्धू की हत्या के 6 महीने पूरे होने के चलते एक भावुक पोस्ट सांझी की है। इस पोस्ट में अफसाना लिखती है, " आज भाई को गए 6 महीने हो गए पर हमें आज भी यकीन नहीं, ऐसे लगता हैं जैसे आज तू हमारे बीच मौजूद है... जब तक शरीर में सांस रहेगी, वीर तैणू हमेशा जिंदा रखांगे... हमारे लिए तू ही सबसे ऊपर था और हमेशा रहेगा।"

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला और अफसाना खान ने एक साथ "धक्का" जैसे सुपरहिट गीत गाया है, जिसे यू-ट्यूब पर अब तक 172 मिलीयन से कई बार देखा जा चुका है। अफसाना खान अपनी सफलता का खिताब हमेशा सिद्धू मूसेवाला को देती आई है।"
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!