दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई का बेरहमी से किया कत्ल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Oct, 2021 11:55 AM

shocking incident the younger brother was brutally murdered

शहर में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में जायदाद बंटवारे को लेकर एक शख्स ने अपने छोटे भाई......

 लुधियाना : शहर में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में जायदाद बंटवारे को लेकर एक शख्स ने अपने छोटे भाई की लाइसेंसी रिवाल्वर से उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सदर पुलिस ने दोषी पलविंदर सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह (35) उर्फ गुड्डू के तौर पर हुई, जो कि दमोरिया पुल के पास लक्की बेकरी चलाता था।

पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी रुपिंदर कौर ने बताया कि जायदाद बंटवारे को लेकर मृतक और उसके जेठ के बीच झगड़ा चल रहा था। बंटवारे को लेकर उसका जेठ नाखुश था और उसके पति के साथ रंजिश रखने लगा था। उन्होंने आगे बताया कि सोमवार शाम को 8 बजे वह और उसके पति घर में टी. वी. देख रहे थे तो उसका जेठ मोनू अपनी पत्नी मेघा कौर के साथ उसके घर आया। मोनू ने उसके पति की 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर उठाई उसके पति के सिर पर तानकर कथित तौर पर गोली चला दी। ख़ून से लथपथ उसका पति वहां ढेर हो गया, जिसके बाद दोषी पिस्तौल समेत वहां से फरार हो गया।

उसके बाद मृतक की पत्नी ने तुरंत अपने पति को नजदीकी अस्पताल ले गई । जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे आगे रैफर कर दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। थाना इंचार्ज इंस्पैक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि दोषी को गिरफ्तार कर लिया है।  परंतु अभी वारदात के दौरान इस्तेमाल किया हुआ रिवॉल्वर बरामद करना बाकी है।  

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!