विदेश से आया धमकी भरा फोन, निशाने पर पंजाब के CM और DGP

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2020 11:14 AM

shiv sena head received a threatening call

हिंदू एकता मंच व शिवसेना (हिंदोस्तान) जगराओं इकाई के प्रधान  संजीव मलहोत्रा को विदेश से एक फ़ोन कॉल आने का समाचार है जिसमें मुख्यमंत्री.

जगराओं (मालवा): हिंदू एकता मंच व शिवसेना (हिंदोस्तान) जगराओं इकाई के प्रधान  संजीव मलहोत्रा को विदेश से एक फ़ोन कॉल आने का समाचार है जिसमें मुख्यमंत्री. डी.जी.पी. व कुछ हिंदू नेताओं की हत्या करने की धमकी दी गई है।

PunjabKesari

संजिव मल्होत्रा रिंपी मल्होत्रा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे विदेश के नंबर से एक कॉल उनके नंबर पर आई। फोन पर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वे पंजाब में 14-15 आगस्त को खालिस्तान का नींव पत्थर रख रहे हैं तथा इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता तथा कुछ चुनिंदा हिंदू नेताओं की हत्या करेंगे। रिम्पी ने बताया कि इसके बाद वह अपने कुछ साथियों, हिंदू नेताओं तथा धार्मिक संस्था के पदाधिकारियों के साथ एस.एस.पी. सोनी से मिले तथा उन्हें धमकी भरे फोन की पूरी डिटेल बताई। एस.एस.पी. ने जिस नंबर से फोन आया था व अन्य विवरण लेकर इंस संबंध में जांच करने का आश्वासन दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!