Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Nov, 2022 03:57 PM

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा हेतु जमीन के लिए हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता द्वारा पंजाब के राज्यपाल से की जा रही मुलाकात पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए एस.जी.पी.सी. प्रधान एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब के दर्जनों गांव...
अमृतसर (सर्बजीत) : चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा हेतु जमीन के लिए हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता द्वारा पंजाब के राज्यपाल से की जा रही मुलाकात पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए एस.जी.पी.सी. प्रधान एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब के दर्जनों गांव उजाड़कर बने चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का हक है और इस पर किसी को भी डाका नहीं मारने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकारों की अनदेखी कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। धामी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इसका विरोध नहीं कर रहे। कुछ दिन पहले आए उनका टवीट इसका प्रमाण है, जिसमें उन्होंने पंजाब के हक को कमजोर करने का यत्न किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान द्वारा निभाई जा रही साजिशन भूमिका के कारण ही केंद्र सरकार चंडीगढ़ में पंजाब के हकों को लगातार कम करती जा रही है।
एडवोकेट धामी ने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक था और रहेगा। केंद्र द्वारा पंजाब के साथ पहले ही कई धक्के किए गए हैं, जिन्हें अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एडवोकेट धामी ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से भी अपील की है कि पंजाब विरोधी किसी भी फैसले पर हामी न भरें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here