सनसनीखेज मामला: विवाहिता को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेला, माता-पिता और भाई पर FIR

Edited By Kamini,Updated: 21 Aug, 2026 10:31 AM

sensational case in ludhiana

रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता को उसके ही सगे माता-पिता और भाई द्वारा बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया।

लुधियाना (राज): रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता को उसके ही सगे माता-पिता और भाई द्वारा बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली और पुलिस के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी मां, पिता और भाई के खिलाफ बंधक बनाने, धमकी देने और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी होने के बाद उसके मायके परिवार ने उसे जबरन अपने घर में ही रोक कर रखा और ससुराल जाने नहीं दिया। आरोप है कि उसकी सगी मां अनीता गुप्ता, पिता बोधी गुप्ता और भाई कृष्ण गुप्ता ने मिलकर साजिश रची और घर में ही उसे बंधक बनाकर जबरन उससे देह व्यापार का काला धंधा करवाना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बयानों में बताया कि जब भी उसने इस घिनौने कृत्य का विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दीं। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सहने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयानों के आधार पर उसकी माता अनीता गुप्ता, पिता बोधी गुप्ता और भाई कृष्ण गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!