हलवारा एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल लागू, हर शनिवार सुबह दिल्ली की फ्लाइट रहेगी बंद

Edited By Vatika,Updated: 27 Oct, 2026 09:15 AM

halwara airport winter schedule

हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विंटर सीजन के लिए उड़ानों की नई समय सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी

लुधियाना (राज):  हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विंटर सीजन के लिए उड़ानों की नई समय सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी कर दी गई है, जो 25 अक्तूबर से प्रभावी हो चुकी है। नए शेड्यूल के तहत शनिवार के दिन सफर करने वाले हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, पूरे विंटर सीजन के दौरान प्रत्येक शनिवार सुबह की दिल्ली-हलवारा अप और डाउन फ्लाइट संचालित नहीं होगी। हालांकि, शनिवार दोपहर व शाम की उड़ानें और सप्ताह के बाकी 6 दिन दोनों फ्लाइट्स अपने तय समय पर सुचारू रहेंगी।

शनिवार सुबह की फ्लाइट रद्द करने की वजह साफ नहीं
एयरपोर्ट डायरेक्टर जगसीर सिंह ने बताया कि नए विंटर शेड्यूल के तहत शनिवार सुबह की फ्लाइट रद्द कर दी गई है, हालांकि इसके पीछे के तकनीकी या प्रशासनिक कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

तय समय सारिणी के अनुसार:
1. दिल्ली से हलवारा: सुबह की फ्लाइट (AI-481) दिल्ली से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरकर 11:05 बजे हलवारा पहुंचेगी। वहीं दोपहर की फ्लाइट (AI-483) दोपहर 2:35 बजे चलकर 3:55 बजे हलवारा लैंड करेगी।
2. हलवारा से दिल्ली: पहली फ्लाइट (AI-482) हलवारा से सुबह 11:40 बजे चलकर दोपहर 12:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट (AI-484) शाम 4:30 बजे रवाना होकर 5:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

शेड्यूल बदलते ही लेट-लतीफी शुरू, 24 मिनट देरी से आई फ्लाइट
नया शेड्यूल लागू होने के दूसरे ही दिन एयर इंडिया की उड़ानों में देरी का सिलसिला भी देखने को मिला। दिल्ली से हलवारा आने वाली पहली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 24 मिनट की देरी से पहुंची। आगमन में देरी होने के कारण हलवारा से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट भी 18 मिनट लेट उड़ी और 14 मिनट देरी से दिल्ली पहुंची। इसके अलावा दोपहर और शाम की अन्य उड़ानें भी 7 से 12 मिनट की देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!