SAD व SGPC ने खोला कलाकार भारती सिंह के खिलाफ मोर्चा

Edited By Urmila,Updated: 16 May, 2022 03:43 PM

sad and sgpc open front against artist bharti singh

मृतसर की रहने वाली मशहूर कॉमेडी आर्टिस्ट भारती सिंह और विवादों का चोली दामन का नाता है वहीं एक बार फिर से भारती सिंह की तरफ से दाढ़ी-मूछ और दिए गए बयान को लेकर सिख संगतों में काफी रोष पाया जा ...

अमृतसर (गुरिन्दर सागर): अमृतसर की रहने वाली मशहूर कॉमेडी आर्टिस्ट भारती सिंह और विवादों का चोली दामन का नाता है वहीं एक बार फिर से भारती सिंह की तरफ से दाढ़ी-मूछ और दिए गए बयान को लेकर सिख संगतों में काफी रोष पाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से भी भारती सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात की जा रही है। दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल स्त्री विंग और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं की तरफ से भी आज अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को भारती सिंह के खिलाफ मांग पत्र दिया गया है।

कॉमेडी कलाकार भारती सिंह की तरफ से दिए गए दाढ़ी-मूछ के बयान को लेकर बेशक भारती सिंह की तरफ से माफी मांगी गई है लेकिन सिख संगत में इसका रोष लगातार ही पाया जा रहा है वहीं शिरोमणि अकाली दल और एस.जी.पी.सी. की तरफ से भारती सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वहीं आज शिरोमणि अकाली दल के नेताओं की तरफ से अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को भारती सिंह के खिलाफ एक शिकायत पत्र दिया गया जिसमें लिखा गया कि भारती सिंह की तरफ से सिखों की आस्था को ठेस पहुंचाई है जिसके अंतर्गत उस पर मामला किया जाए वहीं दर्शन सिंह और कमलजीत कौर स्त्री विंग से उनकी तरफ से आज अमृतसर के पुलिस कमिश्नर के साथ मुलाकात की गई और भारती सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। उनका कहना है कि लगातारी सिखों की भावनाओं को आहत करने की कोशिश बॉलीवुड के अदाकार कर रहे हैं और भारती सिंह की तरफ से भी दिए गए बयान की वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और इसीलिए ही अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी गई है वह आशा करते हैं कि इसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। 

यहां जिक्रयोग्य है कि बीते दिन भारती सिंह की तरफ से एक कॉमेडी शो के में दाढ़ी-मूछ को लेकर एक विवादित बयान दिया गया था जिसको लेकर सिख संगत में काफी रोष पाया जा रहा है। बेशक भारती सिंह की तरफ से इस बयान के बाद माफी मांग ली गई है लेकिन अभी भी शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से भारती सिंह खिलाफ कार्यवाही करने की बात की जा रही है अब देखना होगा कि भारती सिंह खिलाफ क्या पंजाब पुलिस की तरफ से कार्यवाही की जाती है या नहीं क्योंकि भारती सिंह अमृतसर के कोट खालसा इलाके के नजदीक रहती थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!