Ludhiana: घर में रह रहे भाई-बहन ने खेला बड़ा खेल, नकली चाबी बनाकर लॉकर किया साफ, भागे Jalandhar

Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2026 10:53 AM

robbery in ludhiana

जहां दो साल से घर में रह रहे भाई-बहन ने मालिक के विश्वास का खून करते हुए लॉकर से सोने की चेन साफ कर दी और रफूचक्कर हो

लुधियाना(राज):  जहां दो साल से घर में रह रहे भाई-बहन ने मालिक के विश्वास का खून करते हुए लॉकर से सोने की चेन साफ कर दी और रफूचक्कर हो गए। पुलिस थाना सराभा नगर में दी शिकायत में अमन पार्क एक्सटेंशन के रहने वाले मन्नत महंत ने बताया कि उनके घर में विशाल और उसकी बहन लक्ष्मी पिछले करीब दो साल से रह रहे थे। घर में एक लॉकर था, जिसकी चाबियां अक्सर लक्ष्मी के पास भी रहा करती थीं। इसी का फायदा उठाकर लक्ष्मी के मन में लालच आ गया और उसने लॉकर की असली चाबी के जरिए एक दूसरी नकली चाबी तैयार करवा ली।

 भाई-बहन ने रची खौफनाक साजिश 
इसके बाद दोनों भाई-बहन ने मिलकर एक खौफनाक साजिश रची। बीती 29 मई को विशाल और लक्ष्मी ने मिलीभगत करके घर में रखी चाबियों के गुच्छे में से लॉकर की असली चाबी बदल दी और लॉकर खोलकर उसमें रखी सोने की कीमती चेन चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी शातिराना ढंग से अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर जालंधर स्थित अपने घर  आबादपुरा भाग गए।

जालंधर में उनके ठिकानों पर छापेमारी
 जब पीड़िता को लॉकर में कुछ गड़बड़ी का शक हुआ और उन्होंने जांच की तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत दोनों भाई-बहन को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन पर टालमटोल की और घर वापस आने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सराभा नगर पुलिस ने आरोपी भाई-बहन विशाल और लक्ष्मी के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जालंधर में उनके ठिकानों पर छापेमारी के लिए पुलिस पार्टी रवाना कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!