सफाई के बहाने कारोबारी के घर में घुसी महिलाए, कैमरे में कैद हुई घटिया करतूत

Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2022 02:36 PM

robbery in ludhiana

सफाई करने के बहाने कारोबारी के घर से 2 महिलाएं कैश और

लुधियाना(बेरी): सफाई करने के बहाने कारोबारी के घर से 2 महिलाएं कैश और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर गईं।

महिलाओं के जाने के बाद कारोबारी की पत्नी को घटना का पता चला। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच दौरान पुलिस को आरोपी महिलाओं की सी.सी.टी.वी. फुटेज मिली है जिसमें उनके चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रानी झांसी रोड, सिविल लाइन में हौजरी कारोबारी की पत्नी घर के बाहर खड़ी हुई थी। इस दौरान 2 महिलाएं वहां से गुजर रही थी। उन्होंने कारोबारी की पत्नी से से कहा कि वे घरों में सफाई का काम करती हैं। वह उसे नौकरी पर रख लें।

महिला ने उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा लेकिन महिलाओं ने उसी दिन काम करने की बात कही। महिलाओं ने सिर्फ 20 मिनट घर में रह कर सफाई की थी। इस दौरान उन्होंने घर से हजारों रुपए कैश और 10 तोले सोने के गहनों पर हाफ साफ कर दिया। चोरी के बाद महिलाएं जरूरी काम जाने की बात कहकर जल्दी में घर से निकलकर फरार हो गईं। जब घर की मालकिन महिला जब कुछ देर बाद अपने ड्राइंग रूम में गई तो उन्हें पता चला कि सोना और नकदी गायब है। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी परिवार वालों को दी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!