डेयरी कारोबारियों का बड़ा फैसला, 11 सितंबर से महंगा मिलेगा दूध!

Edited By Urmila,Updated: 06 Sep, 2026 10:07 AM

milk will be expensive in jalandhar from september 11

बढ़ती महंगाई की मार अब आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ने जा रही है। पशु आहार, हरा-सूखा चारा, दवाइयों और डेयरी से जुड़ी अन्य जरूरी वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों से परेशान डेयरी कारोबारियों ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

जालंधर (चोपड़ा): बढ़ती महंगाई की मार अब आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ने जा रही है। पशु आहार, हरा-सूखा चारा, दवाइयों और डेयरी से जुड़ी अन्य जरूरी वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों से परेशान डेयरी कारोबारियों ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। द एसोसिएशन ऑफ जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स जालंधर की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 11 सितम्बर से दूध के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर तथा 80 पैसे प्रति फैट की बढ़ौतरी की जाएगी।

एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह और उपप्रधान मनप्रीत सिंह मंगू ने बताया कि बैठक में डेयरी कारोबार से जुड़े लोगों की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार डेयरी किसानों और पशुपालकों के खर्चों पर भारी पड़ रही है। पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाली खुराक के साथ-साथ हरा और सूखा चारा, दवाइयां तथा अन्य जरूरी सामान पहले के मुकाबले काफी महंगा हो चुका है। इसके चलते दूध उत्पादन की लागत में लगातार इजाफा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि दूसरी तरफ डेयरी किसानों और पशुपालकों के सामने अपने कारोबार को टिकाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसी परिस्थितियों में मौजूदा कीमतों पर दूध उपलब्ध करवाना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा था। इसी को देखते हुए एसोसिएशन ने दूध के दाम में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

मनजीत सिंह और मनप्रीत मंगू ने कहा कि यह फैसला किसी एक व्यक्ति या डेयरी संचालक का नहीं, बल्कि बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सामूहिक रूप से लिया गया है। उनका कहना है कि बढ़ी हुई उत्पादन लागत का सीधा असर डेयरी कारोबार पर पड़ रहा है और यदि लागत के अनुरूप दूध का मूल्य नहीं बढ़ाया गया तो पशुपालकों के लिए इस व्यवसाय को जारी रखना मुश्किल हो सकता है।

एसोसिएशन ने सभी दूध उत्पादकों, डेयरी मालिकों और संबंधित पक्षों से नए रेट को लागू करने में सहयोग देने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि 11 सितम्बर से लागू होने वाली यह बढ़ोतरी ऐसे समय में सामने आई है, जब पहले से ही महंगाई के कारण आम परिवारों के घरेलू बजट पर दबाव बना हुआ है।

बैठक में महासचिव संजय कपूर, कैशियर हरदीप सिंह, चेयरमैन गुरविंदर सिंह, सीनियर वाइस प्रैजीडैंट अमनदीप सिंह, सचिव बलदेव कपूर, प्रेस सचिव बलविंदर सिंह, ज्वाइंट सचिव रणजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, राज कुमार, मोनू कल्याणा, गगनदीप, राकेश कुमार यादव, लखविंदर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!