Video: अमृतसर में बड़ी वारदात: विवाह में हथियारों के साथ पहुंचे लुटेरों ने किया बड़ा कारनामा

Edited By Vatika,Updated: 30 Nov, 2020 04:45 PM

यहां के लारेंस रोड इलाके में लुटेरों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आई है।

अमृतसर (सुमित): यहां के लारेंस रोड इलाके में लुटेरों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक परिवार जब एक होटल में विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए आया तो उनकी स्विफट कार लुटेरों द्वारा लूट ली गई।

PunjabKesari

दरअसल, परिवार का ड्राइवर गाड़ी में था तो इसी दौरान 2 नौजवान मोटरसाइकिल पर आए और एक व्यक्ति ने अपना मोटरसाइकिल आगे पार किया। इस दौरान दूसरा नौजवान भी तुरंत उसके पास आ गया और उसके बाद चालक की कनपट्टी पर नौजवानों ने पिस्तौल तान दी। मौके पर ड्राइवर को बाहर फैंक गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवार की तरफ से इंसाफ की गुहार लगाई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!