लूट से पहले ही फंस गए शातिर! महिला की सूझबूझ और लोगों की बहादुरी से पकड़े गए आरोपी

Edited By Vatika,Updated: 07 Aug, 2026 09:32 AM

robbery at ludhiana

एक्टिवा पर सवार होकर आए दो शातिर बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते

लुधियाना (राज) : एक्टिवा पर सवार होकर आए दो शातिर बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उससे लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि, महिला की चीख-पुकार सुनते ही आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आ गए और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।

जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्तैाल बरामद हुई। लोगों ने आरोपियों की छित्तर परेड़ कर उन्हे पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई हरमेश ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर ढंडारी इलाके में रेकी कर रहे थे। उन्होंने सुनसान रास्ता देखकर अकेली महिला से लूटपाट की कोशिश की थी। पुलिस पूछताछ के दौरान एक आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है, जबकि उसके दूसरे साथी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौके से बरामद हथियार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि बरामद पिस्तौल असली है या कोई खिलौना/नकली। इसके जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!