फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर लुटेरों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Nov, 2021 03:51 PM

robbers target petrol pump on phagwara ludhiana highway

फगवाड़ा नजदीक गांव चाचोकी में फगवाड़ा-लुधियाना मुख्य जी.टी. रोड पर स्थित पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरे पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप के करिंदों से नकदी लूट कर फरार हो गए।

फगवाड़ा (सोनू): फगवाड़ा नजदीक गांव चाचोकी में फगवाड़ा-लुधियाना मुख्य जी.टी. रोड पर स्थित पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरे पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप के करिंदों से नकदी लूट कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ेंः पंजाब की राजनीति में प्रशांत किशोर की दोबारा एंट्री

PunjabKesari

पेट्रोल पंप के करिंदे ने बताया कि रात 10 से 10.30 के बीच मोटरसाइकिल पर सवार हो कर 3 लुटेरे आए। इनमें से एक के हाथ पिस्तौल और एक के हाथ तेजधार हथियार था। पिस्तौल की नोक पर उनके पास से पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बैग में 30 हजार रुपए के करीब की नकदी और एक मोबाइल फोन था। उधर एस.एच.ओ. थाना सिटी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस की तरफ से सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए जा रहे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!