पंजाब की राजनीति में प्रशांत किशोर की दोबारा एंट्री

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Nov, 2021 03:21 PM

prashant kishor s re entry in punjab politics

पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कई तरह की उठापटक चल रही है। सबसे ज्यादा घमासान कांग्रेस में मचा हुआ है। राज्य में अब एक बार फिर प्रशांत किशोर की एंट्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबर मिली है कि प्रशांत किशोर जिन्हें पी.के. के नाम से...

जालंधर : पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कई तरह की उठापटक चल रही है। सबसे ज्यादा घमासान कांग्रेस में मचा हुआ है। राज्य में अब एक बार फिर प्रशांत किशोर की एंट्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबर मिली है कि प्रशांत किशोर जिन्हें पी.के. के नाम से भी जाना जाता है। पंजाब में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव लड़वाने के लिए अभियान में जुट गए हैं। इस बात की पुष्टि मीडिया में सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से हो रही है। खबर मिली है कि चन्नी ने बयान में कहा है कि उन्हें हाईकमान की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि वह प्रशांत किशोर के साथ राज्य में चुनावों को लेकर तैयार रणनीति को सांझा करे। चन्नी के इस बयान से यह बात साफ हो गई है कि प्रशांत किशोर दोबारा सक्रिय होने जा रहे हैं। चन्नी को यह निर्देश पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधऱी की तरफ से जारी किए गए हैं। ये बयान इसलिए बेहद अहमियत रखता है क्योंकि हाल ही में पश्चिम बंगाल में जब चुनाव हुए थे, तब प्रशांत किशोर ने संन्यास लेने की बात कही थी। इसके बाद पंजाब में प्रशांत किशोर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के प्रधान राजनीतिक सलाहकार भी रहे। लेकिन उन्होंने बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!