कनाडा में पंजाबी युवक की ह/त्या, छाया मातम

Edited By Kalash,Updated: 01 Sep, 2026 12:18 PM

punjabi man crime canada

कनाडा से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पठानकोट से संबंधित एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): कनाडा से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पठानकोट से संबंधित एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हरजस सिंह (24) के रूप में हुई है। घटना के बाद पठानकोट सहित उसके परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 

जानकारी के मुताबिक हरजस सिंह कुछ महीने पहले बेहतर भविष्य और नौकरी की तलाश में कनाडा गया था। वह वहां एक स्टोर में काम करता था। बताया जा रहा है कि हरजस कनाडा के कैलगरी गया था, जहां उसे एक पार्टी में शामिल होना था।

इसी दौरान किसी अनजान व्यक्ति ने हरजस सिंह पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों और गोली चलाने वाले व्यक्ति को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच कनाडा पुलिस कर रही है।

परिवार वालों और जानकारों के मुताबिक हरजस सिंह बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गया था, लेकिन उसकी अचानक मौत की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार द्वारा हरजस के शव को भारत लाने की अपील की जा रही है।

और ये भी पढ़े

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!