Edited By Kamini,Updated: 07 Apr, 2022 03:49 PM

लूट की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा एक मामला जालंधर के विकास पूरी में सुनने को मिला है जहां से पति-पत्नी कैश लेकर बैंक.........
जालंधर (सोनू): लूट की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के विकास पूरी में सुनने को मिला है जहां पति-पत्नी कैश लेकर बैंक से आ रहे थे। लुटेरों ने एक्टिवा पर जा रहे पति-पत्नी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार दम्पत्ति बैंक से पैसे निकाल कर आ रहे थे और उनके बैग में 5 लाख रुपए थे। उनके पीछे से एक मोटरसाकइकिल पर 2 लुटेरे आए और उनका बैग लेकर फरार हो गए। इस छीना झपटी में दोनों पति-पत्नी नीचे भी गिर गए और गंभीर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया। लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आए। इस घटना की सूचना थाना नं. 8 के एस.एच.ओ. मुकेश को दी गई जो मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कर रहे हैं।
बता दें जहां यह घटना हुईं वहां से 10 कदम की दूरी पर पठानकोट चौक में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। दम्पत्ति द्वारा शोर मचाने के बावजूद भी पुलिस वहां पर नहीं पहुंची। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए नाका लगाती है परन्तु यहां पुलिस नाकाबंदी करने और दम्पत्ति के शोर मचाने के बावजूद भी कुछ नहीं कर पाई। पुलिस द्वारा लगाए नाके के बावजूद लुटेरे भागने में सफल हो गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here