शादी समारोह में 15 तोले सोने के हार ने मचाई अफरा-तफरी, Video में देखें मंजर

Edited By Urmila,Updated: 29 Nov, 2025 06:05 PM

robbers flee after robbing elderly woman of 15 tola gold necklace

फिरोजपुर रोड स्थित हयात होटल में शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया।

लुधियाना (राज): फिरोजपुर रोड स्थित हयात होटल में शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया। जब बदमाशों ने होटल के बाहर भीड़ के बीच 85 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला को निशाना बना डाला। महज़ कुछ सेकंड में बुजुर्ग महिला के गले से 15 तोले का सोने का हार झपटकर बाइक सवार फरार हो गए। यह सारी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने विक्रम मेहरा की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरों पर केस दर्ज किया है।

विक्रम मेहरा ने पुलिस को बताया कि घर की सभी महिलाएं होटल के बाहर घोड़ी की रस्म के दौरान मौजूद थीं। उनकी ताई रमीला मेहरा भी वहीं खड़ी थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक भीड़ में घुस गया, जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर आगे चला गया। इस बीच भीड़ में घुसे युवक ने पलक झपकते ही रमीला मेहरा के गले से भारी सोने का नेकलेस खींच लिया। जब तक कुछ समझ लगता युवक भागता हुआ अपने साथी के पास पहुंचा और दोनों बाइक पर फरार हो गए। यह वारदात इतनी तेजी से हुई कि कुछ लोगों को तो पता भी नहीं चला कि हुआ क्या है।

उधर, थाना सराभा नगर की पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। लेकिन, फुटेज दूर की होने के कारण आरोपियों के चेहर पहचाने नहीं जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!