Edited By Kamini,Updated: 14 Aug, 2026 07:29 PM

धियाना शहर में सड़क धंसने का रिकार्ड कायम हो गया है।
लुधियाना (हितेश) : लुधियाना शहर में सड़क धंसने का रिकार्ड कायम हो गया है। बारिश के बाद सड़कों के धंसने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने के बाद अब पॉश इलाके सराभा नगर में भी सड़क धंसने का मामला सामने आया है। सराभा नगर में सड़क पर पहले एक छोटा गड्ढा बना था। समय रहते इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या बढ़ती गई। नगर निगम द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया बल्कि टैंकर खड़ा करके रास्ता बंद कर दिया गया। लेकिन जब सड़क की जांच की गई तो नीचे से काफी हिस्सा खोखला मिला।
इसके बाद नगर निगम ने एहतियात के तौर पर रास्ता बंद करवा दिया और मरम्मत का काम शुरू कर दिया। यह रास्ता बीआरएस नगर से फिरोजपुर रोड होते हुए सराभा नगर की तरफ आता है। रास्ता बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी आम होटल और किचलू नगर इलाके में सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों से शहर की सड़कों की गुणवत्ता और बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here