हैवान बना पिता! 11 साल की बेटी से पार की दरिंदगी की सारी हदें, ऐसे खुली पोल

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2023 08:50 AM

rape with minor girl

21 मई को किसी रिश्तेदार के साथ फेज-6 मोहाली गई थी। पति दोनों बच्चे के साथ घर पर ही था।

खरड़: एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को देर रात गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह खरड़ में पति और दो बच्चों के साथ रहती है। पति रेहड़ी चलाता है। जबकि वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उसकी 11 साल की बेटी है। पहले पति की मौत वर्ष  2014 में हो जाने के  बाद उसने गोबिंद बहादुर नामक व्यक्ति से विवाह  किया था। इस शादी से उसे एक लड़का हुआ,  जिसकी उम्र 8 साल है। जबकि उसकी बेटी पहले पति से है। उसने बताया कि पति शराब पीने का आदी है और मारपीट करता है। 21 मई को किसी रिश्तेदार के साथ फेज-6 मोहाली गई थी। पति दोनों बच्चे के साथ घर पर ही था।

जब वापस लौटी तो बेटी रो रही थी। पूछने पर उसने पिता की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल खरड़ में मैडीकल करवाया और आरोपी पिता को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पिता का भी सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने माना कि बेटी के साथ दुराचार किया है। सिटी पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से 1 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!