शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, हुआ कुछ ऐसा कि पहुंची थाने

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2022 04:53 PM

rape with married women

मूल रुप से पानीपत हरियाणा की रहने वाली एक युवती ने अपने साथी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक  शोषण

लुधियाना(तरुण): मूल रुप से पानीपत हरियाणा की रहने वाली एक युवती ने अपने साथी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक  शोषण करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पर पानीपत हरियाणा की पुलिस ने जीरो एफ आई आर दर्ज कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना डिवीजन 5 की पुलिस दुष्कर्म के दर्ज केस की जांच कर रही है।

पीड़िता के अनुसार वह मूल रुप से हरियाणा की रहने वाली है । जिसकी शादी 2012 में एक युवक के  साथ हुई । जिसके साथ वह पक्खोवाल इलाके में रहती थी। परंतु शादी के बाद पति पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात साथ में काम करने वाले आकाश से हुई । पति से अलग रहने के बाद वह आकाश के साथ रहने लगी। 2017 से वह आकाश के  साथ रह रही थी ।

पीडि़ता का आरोप है कि आकाश उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी की हरकतों से दुखी होकर वह अपने शहर पानीपत लौट गई ओर पुलिस को शिकायत दी। पानीपत हरियाणा की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी आकाश निवासी जनता कालोनी फुल्लावाल के खिलाफ केस दर्ज कर लुधियाना पुलिस स्थानातंरण किया।जांच अधिकारी गुरचरणजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती आरोपी आकाश के साथ लुधियाना के एक फ्लैट में रहती थी। आरोपी ने युवती का शारीरिक शोषण किया है। पुलिस मामले  की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!