लुधियाना में लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, 5 के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 07 Dec, 2025 01:26 PM

rape attempt in ludhiana

थाना मेहरबान की पुलिस ने एक लड़की से मारपीट करके उसके जबरदस्ती कपड़े उतार कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने और उसकी वीडियो बनाने के आरोप में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान की पुलिस ने एक लड़की से मारपीट करके उसके जबरदस्ती कपड़े उतार कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने और उसकी वीडियो बनाने के आरोप में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू ददराल, दारा ददराल, पूजा, कमलजीत ददराल और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की ने शिकायत में बताया कि उसकी सहेली के माता-पिता और रिश्तेदारों को संदेह था कि उसने उनकी लड़की को बिगाड़ा हुआ है और उसकी किसी अंकुर नाम के लड़के के साथ फ्रेंडशिप करवाई है। इसकी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा उसे घर में बुलाकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की गई और उसकी वीडियो बनाई गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!